August 17, 2026

डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतुं गोष्ठी का आयोजन।

देहरादून 22 मई 2023,

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवंतपुर देहरादून में डेंगू माह के अंतर्गत इस क्षेत्र के जन सामान्य के डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुभाष जोशी ने बताया कि, इस क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटर, एएनएम, बीपीएम ,बीएलए ,हॉस्पिटल के प्रभारी एवं हॉस्पिटल का अन्य स्टाफ द्वारा इस गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी ,हॉस्पिटल के प्रभारी एवं आशीष किमोठी लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.