August 8, 2026

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी का निधन…..

देहरादून 01 जून 2023,

अविभाजित उत्तरप्रदेश के चमोली जनपद के बद्री-केदार विधानसभा से दो बार विधायक तथा स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के अनन्य सहयोगी रहे, कांग्रेस नेता कुंवर सिंह नेगी का वसंत विहार देहरादून में निधन हो गया है।

पूर्व विधायक कुवर सिंह नेगी के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मथुरा दत्त जोशी नवीन जोशी और अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। दिवंगत कुंवर सिंह नेगी मृदुभाषी सरल व सौम्य व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.