June 24, 2026

मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा मसूरी में सौन्दर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया:अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के दिए निर्देश।

देहरादून 02 जून 2023,

मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने आज मसूरी माल सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मॉल रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

मुख्य सचिव द्वारा लाइब्रेरी, पिक्चर पेलेस, माल रोड का निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को तालमेल से कार्य करते हुए जल्द ही सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने मीडिया से कहा कि कार्य में विलंब हुआ है। निरंतर बरसात होने से कार्य में बाधा आती रही है लेकिन 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है। कहा कि सड़कों को लेकर योजना बनाई जाएगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.