February 5, 2026

झारखंड की बाइकर गर्ल कंचन उगुरसेंडी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुँची।

देहरादून 04 जून 2023,

झारखंड की बाइकर गर्ल कंचन उगुरसेंडी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुँचकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें उत्तराखण्ड का काफी सहयोग मिला है। जगह-जगह चैक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका मनोबल बढ़ाया व उन्हें मौसम व मार्ग की सटीक जानकारी दी।

बाइकर गर्ल कंचन उगुरसेंडी ने पुलिसकर्मियों के सहयोगात्मक व्यवहार को देखते हुए कहा कि उनकी ये यात्रा उत्तराखंड पुलिस के तमाम जवानों को समर्पित है, जो चारधाम य़ात्रियों की सुरक्षा और सेवा हेतु दिन-रात सड़कों पर खड़े हैं।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.