June 23, 2026

देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीएम धामी का निरीक्षण, दिए जांच के आदेश

 

देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। सीएम धामी ने निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी, चंद्रमणि समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव का निरीक्षण किया,,,

 

देहरादून राजधानी देहरादून में भारी बारिश से हुए जलभराव प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जायजा ले रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से बातचीत के साथ ही जिलाधिकारी से की जा रही कार्रवाई की हुई जानकारी ले रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया है वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

 

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.