August 8, 2026

लोकपर्व “हरेला” पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधारोपण।

देहरादून 16 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोकपर्व “हरेला” पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी, दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.