June 24, 2026

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा के बजट सत्र के लिए तैयार:दस मुद्दों, को उठाएगी।

देहरादून 16 जुलाई 2023,

दिल्ली: लोकसभा के बजट सत्र में केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस तैयार है। कांग्रेस पार्टी के जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि कांग्रेस की संसदीय कार्य समिति की बैठक में पारित ज्वलंत दस मुद्दों, को आगामी लोकसभा के बजट सत्र में उठाएगी। कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा के अयोग्य ठहराए जाने का मामला शामिल नहीं है।

दिल्ली अध्यादेश के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर जयराम रमेश ने कहा कि,मोदी सरकार के हर गैर संवैधानिक कार्यों का कांग्रेस विरोध करेगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ब्रीफिंग में कहा कि, मणिपुर की स्थिति, रेल सुरक्षा, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण, जीएसटी को धन संशोधन एक्ट के अधीन लाने, मुद्रा स्फीति, अडानी समूह मामले की जांच जेपीसी से कराने, पर्सनल डाटा प्रोटक्शन बिल और बायोलॉजिकल डायवर्सिटी बिल, महिला पहलवानों का यौन शोषण जैसे मुद्दों को लोकसभा के बजट सत्र में उठाएगी।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.