November 7, 2026

राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने के संबंध विवेकानंद खंडूरी की मुख्यमंत्री से भेंट-वार्ता।

देहरादून 26 जुलाई 2023

भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व दर्जाधारी विवेकानंद खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में “कारगिल विजय दिवस” कार्यक्रम में भेंट-वार्ता की। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दस राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने के संबंध में मौखिक रूप से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि, पिछले दिनों हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा गढ़वाल मंडल के 10 राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी से असंबद्ध कर दिया गया है। इन महाविद्यालयों की संबद्धता समाप्त किए जाने के निर्णय पर पुनः विचार कर छात्र हित मे पूर्व की व्यवस्था को जारी करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है।

इसके साथ ही गढ़वाल मंडल में छात्रों की निरंतर बढ़ती संख्या के दृष्टिगत दून यूनिवर्सिटी को हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तर्ज पर केंद्र सरकार से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाए जाने की मांग की गई।

सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने एवं शासन में लंबित चिन्हित आंदोलनकारियों की सूची यथाशीघ्र जारी करने की मांग भी की गई।

 

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.