February 5, 2026

BJP कोर कमेटी बैठक, 2024 की चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा 

 

बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू बैठक में 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा रही , वही लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को भी इस बैठक में तय किया गया है।

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए साफ कहाँ कि पीएम ऐसा कोई मौका नहीं हैं जब वो उत्तराखंड के लोगो को याद नहीं करते आज भी पीएम ने मन कि बात कार्यक्रम को लेकर नीति माणा गांव के लोगों की चर्चा की इससे उनका उत्तराखंड के प्रति लगाव साफ दिखाई देता है।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक की गई ।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद के साथ में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल रहे ।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

सरकार और संगठन के मसले को लेकर चर्चा हो रही है किस तरह से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है ।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि कोर ग्रुप की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई ।

आपको बता दें कि कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, सतपाल महाराज शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी बैठक में मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.