June 24, 2026

प्रधानमंत्री ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी:प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भीवर्चुअली प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े।

देहरादून 06 अगस्त 2023,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेलवे की रफ्तार पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक खजानदा, बृज भूषण गैरोला, सविता कपूर, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.