February 5, 2026

इंडिया मीडिया कमेटी’ ने देश के कुछ टीवी चैनल,एंकर्स और पत्रकारों का वहिष्कार किया।

दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन “इंडिया” इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलियांस की ‘इंडिया मीडिया कमेटी’ ने देश के कुछ टीवी चैनल,एंकर्स और पत्रकारों के वहिष्कार करने की घोषणा की है। ‘इंडिया मीडिया कमेटी’ ने इन सभी पर बीजेपी, आरएसएस का समर्थन करने और एक पक्षीय पत्रकारिता करने का आरोप लगाया है।

विपक्षी दलों ने कहा कि, सरकार के पक्ष को ही महिमा मंडित करने वाले पत्रकारों का बहिष्कार करना भारतीय जनता पार्टी के मीडिया कंट्रोल की रणनीति पर जवाबी हमला है। गठबंधन की मीडिया कमेटी ने बताया कि कुछ टीवी चैनलों का पूरी तरह से बहिष्कार होगा और कुछ चैनलों के सिर्फ़ एंकर्स का ही वहिष्कार होगा।

इंडिया गठबंधन की ‘इंडिया मीडिया कमेटी’ ने अदिति त्यागी,अमन चोपड़ा,अमीश देवगन,आनंद नरसिम्हन,अर्णब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव,चित्रा त्रिपाठी,गौरव सावंत, नविका कुमार, प्राची पराशर, रुबिका लियाकत, सुधीर चौधरी,सुशांत सिन्हा,शिव अरुर, एंकर्स के नाम की सूची जारी करते हुए इनके चैनलों के आयोजन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।

‌****

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.