Recent Posts

February 9, 2026

“ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023” अहमदाबाद में आयोजित।

दिल्ली, केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री परशोत्तम रुपाला मंगलवार को अहमदाबाद में ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन और डॉ संजीव के बलियान, राज्य के मत्स्यपालन मंत्री, केंद्रीय मत्स्य सचिव सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

अहमदाबाद ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 की मेजबानी कर रहा है, यह दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम है, जिसमें राज्य मत्स्यपालन मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों, वैश्विक मत्स्य वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, मत्स्य समुदायों और निवेश बैंकरों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों की एक विविध श्रेणियों को विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर 21 और 22 नवंबर को एक मंच पर लाया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन मत्स्यपालन विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ साझेदारी करने और भारत के मत्स्यपालन क्षेत्र का सतत विकास करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने वाले एक मंच के रूप में काम करेगा। ‘मत्स्य पालन और जलीय कृषि संपत्ति का जश्न’ विषय के अंतर्गत, इस सम्मेलन का उद्देश्य उपयोगी चर्चा, बाजार अंतर्दृष्टि और नेटवर्किंग के लिए प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है।

सम्मेलन में सतत मत्स्यपालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी, नवाचार, स्टार्ट-अप संवर्धन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इस सम्मेलन में गुजरात के लिए अंतर्देशीय जलाशय पट्टा नीति की शुरुआत की जाएगी। सम्मेलन के लिए 10 से ज्यादा देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है; 50 से ज्यादा अन्य विदेशी राजनयिकों के इस बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होने

ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 के दौरान, स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र, मत्स्यपालन क्षेत्र में सहयोग और समर्थन, प्रौद्योगिकी एवं ज्ञान हस्तांतरण, आर एंड डी, क्षमता निर्माण, विस्तार, सर्वोत्तम प्रथा, मत्स्यपालन मूल्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा मानकों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए नीति निर्माताओं सहित अन्य लोगों के साथ उद्योग हितधारकों को जोड़ने के लिए उद्योग संपर्क का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाजार संपर्क और व्यापार के अवसर आदि भी शामिल हैं। इस सत्र में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) और अन्य प्रमुख मत्स्य उद्योग संघों जैसे संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दो दिवसीय मेगा कार्यक्रम में मछुआरों, मत्स्य किसानों, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदायों, विदेशी प्रतिनिधियों और निवेशकों और मत्स्य स्टार्ट-अप सहित कुल 5,000 आगंतुकों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय दिग्गज, प्रौद्योगिकी निवेशक, अनुसंधान एवं विकास संस्थान, उपकरण निर्माता, निर्यात परिषद, मत्स्य संघ, वित्तीय संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय मत्स्यपालन उद्योग संगठन और जलीय कृषि फार्मास्यूटिकल्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स भी हिस्सा लेंगे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.