August 8, 2026

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा।

झारखंड,  राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 23 दिन झारखंड में पद यात्रा के मौके पर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि, मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों का धीरे-धीरे गला घोंट रही है। वो हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन का नाम बदलकर ‘अडानी’ का नेम प्लेट लगाना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी को से कहना चाहता हूं- जो करना है, कर लो। हम हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन पर अडानी का नाम नहीं लगने देंगे। ये देश की पूंजी है, ये किसी उद्योगपति की पूंजी नहीं है। ये फ्री का गिफ्ट अडानी को नहीं मिलेगा।

राहुल गांधी ने बताया कि, मैं जहां भी जाता हूं, वहां किसी न किसी सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों के लोग हाथ मैं बैनर, पोस्टर, झण्डा लिए खड़े दिखते हैं। मोदी सरकार सारे सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को मारकर, अडानी का नेम प्लेट लगाना चाहती है। लेकिन मैं आप सभी को बता दूं- कांग्रेस ये कभी नहीं होने देगी।

कांग्रेस नेता ने दलित और पिछड़ा वर्ग को नौकरियों में सम्मान जनक पद नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, आप प्राइवेट अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के मैनेजमेंट की लिस्ट निकालिए, उसमें आपको दलित और पिछड़ा वर्ग नहीं मिलेगा। वहीं आप कांट्रैक्ट पर काम करने वालों की लिस्ट निकालेंगे तो आपको दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग मिलेंगे।यानी इन लोगों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है।

झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बहुमत हासिल करने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन , हेमंत सोरेन सहित पूरे गठबंधन और सभी विधायकों को बधाई दी है। क्योंकि इन सभी ने भाजपा-आरएसएस की साजिश को नाकाम कर दिया और यहां गरीबों की सरकार बरकरार रखी। हम एकजुट होकर इनके सामने खड़े हुए तो हम जीत गए। ये लोग लोकतंत्र व संविधान पर हमला कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र की आवाज को कभी नहीं दबने देगा। मैं आप सबका धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि आप सभी लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं।

स्रोत फेसबुक इंडियन नेशनल कांग्रेस

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.