August 8, 2026

इन पूर्व अधिकारियो को सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

देहरादून जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को सदस्य बनाया गया।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पुष्पक ज्योति को शासन ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया है। उनके साथ सेवानिवृत्त आईपीएस अजय जोशी और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद तिवारी को भी सदस्य बनाया गया है ।

इनके अलावा देहरादून और हल्द्वानी के जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में भी नए सदस्य बनाए गए हैं। देहरादून जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को सदस्य बनाया गया।हल्द्वानी में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक निदेश चंद तिवारी को सदस्य बनाया गया है। सदस्यों के मनोनयन से संबंधित आदेश गृह विभाग ने गत 12 मार्च को जारी किया है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.