June 24, 2026

उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस

 

आज 11 जून 2024 को एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी के पास एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

बस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा चुका है। जिलाधिकारी स्वयं जिला अस्पताल में मौजूद हैं और घायलों की शिफ्टिंग और उपचार की निगरानी कर रहे हैं।

 

गंगनानी बस हादसे में घायल रमेश चंद्र तिवारी (62 वर्ष) उनकी पत्नी गीता (59 वर्ष) और एक अन्य महिला दीपा पांगती (55 वर्ष) सभी निवासी हल्द्वानी को भी उपचार के लिये एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस प्रकार अभी तक कुल पाँच घायलों को एम्स के लिये रेफर किया गया है

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.