August 15, 2026

बनभूलपुरा से लापता दो छात्राओं का नहीं कोई सुराग, सामाजिक संगठनों ने किया SSP कार्यालय का घेराव

एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्रों के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

 

एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्रों के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे तक लगाए। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.