February 5, 2026

नैनीताल जोली कोर्ट के पास नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

 

26 जून 2024 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जोली कोर्ट के पास नदी में एक व्यक्ति डूब गया है , जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

 

उक्त व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था व पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया ।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति का नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया व कड़ी सर्चिंग के दौरान व्यक्ति के शव को नदी किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

*मृतक व्यक्ति का नाम:* मोहित आर्य पुत्र श्री पूरन सिंह आर्य उम्र 23 वर्ष

*निवासी:* भूत बंगला रुद्रपुर।

 

*मीडिया सेल एसडीआरएफ

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.