June 24, 2026

यहाँ फौजी ने मौत को लगा लिया गले, होटल के कमरे में लगाई फांसी

कोतवाली विकासनगर*

 

शिखर होटल विकासनगर के कर्मचारी के द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई की एक युवक जो उनके होटल में ठहरा हुआ है उसके द्वारा दरवाजा नहीं खोला जा रहा है

 

सूचना पर कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। दरवाजे को धक्का देकर खुलवाया कमरे के अन्दर एक व्यक्ति का शव पंखे पर फंदा लगाकर लटका हुआ था। व्यक्ति की पहचान मनीष पुत्र नैन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पुरोला जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई।

 

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति फौज में तैनात है तथा छुट्टी से वापस अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। मृतक के शव को नीचे उतरवा कर पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। शेष कार्यवाही प्रचलित है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.