June 24, 2026

एम्स में बिलिंग काउंटर के पास स्ट्रेचर के नीचे मिली कटी हथेली

एम्स में बिलिंग काउंटर के पास स्ट्रेचर के नीचे मिली कटी हथेल

IIमानव अंग का अस्पताल परिसर में मिलना मानी जा रही बड़ी लापरवाही

Iपुलिस और एम्स प्रशासन स्पष्ट जानकारी देने से बच रहा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बिलिंग काउंटर के समीप कटी हथेली मिलने से खलबली मच गई है। सुरक्षाकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि हथेली मिली है, लेकिन किसकी है और यहां कैसे पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है।

शनिवार को एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर बिलिंग काउंटर के समीप एक स्ट्रेचर के नीचे किसी व्यक्ति की कटी हुई हथेली मिली। यहां मौजूद लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी।

बताया जा रहा है कि स्ट्रेचर ट्राॅमा सेंटर की ओर से आया था। स्ट्रेचर के ऊपर दवाइयां रखी थी। पुलिस व एम्स प्रशासन प्रथम दृष्टया यह मान रहा है कि गैंगरीन आदि की शिकायत पर शायद हथेली काटी गई हो और लापरवाही से स्ट्रेचर पर ही छूट गई।

ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों के बाद मानव अंग का इस तरह अस्पताल परिसर में पड़ा होना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। न तो एम्स प्रशासन और न ही पुलिस इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दे रही है। जबकि एम्स में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह स्ट्रेचर कहां से आया और कौन लाया, यह सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है।

हथेली मिली है, लेकिन किसकी है और यहां कहां से आई अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। – संदीप कुमार, पीआरओ, एम्सI

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.