June 24, 2026

वन तस्करों की गोलियों से थर्राया जंगल: तस्करों ने 22 राउंड फायर किए…तो वनकर्मियों ने बचाव में दागीं दो गोली

 

मंगलवार रात पूर्वी गदगदिया बीट पर 15-20 वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल पर 22 राउंड फायर किए। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। हल्द्वानी में वन तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। अब वन तस्कर वन कर्मियों में फायर झोंकने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात पूर्वी गदगदिया बीट पर 15-20 वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल पर 22 राउंड फायर किए। उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बचाव में दो राउंड फायर किए। तस्करों की ओर से हो रही फायरिंग से बचने के लिए वन कर्मी पैदल ही भाग गए।

 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग गदगदिया रेंज की टीम मंगलवार रात 11:30 बजे पूर्वी गदगदिया बीट पर गश्त कर रही थी। तभी वन तस्कर मोटरसाइकिल में लकड़ी ले जाते दिखे। गश्त की टीम को देखते ही तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी की ओर को फायर करना शुरू कर दिया। वन कर्मियों ने उतरकर पेड़ के पीछे छिपकर मोर्चा संभाला

 

तभी वन कर्मियों ने बचाव के लिए दो फायर तस्करों की ओर झोंके। तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। वन कर्मियों की तरफ 22 फायर झोंके। भारी फायरिंग के बीच वन कर्मियों की टीम पैदल ही जंगल में भाग खड़ी हुई। उधर तस्कर लकड़ी लेकर फरार हो गए।

 

10-12 मोटरसाइकिल में आए थे तस्कर

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार 10 से 12 मोटरसाईकिल में तस्कर आए थे। पांच मोटरसाइकिल में पांच गिल्टे लदे थे। वन कर्मियों को देखकर तस्करों ने फायर झोंकने शुरू कर दिए। सूत्र बताते हैं कि सभी के पास अवैध हथियार थे। ये गैंग बनाकर आए थे।

 

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार ये सभी तस्कर थापक नगला के हैं। इनसे पूर्व भी इस गांव के तस्करों ने ही वन कर्मियों पर हमला किया था। ये लोग तीन दिन से लगातार लकड़ी चोरी कर रहे हैं। तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। वे करीब पांच पेड़ काटकर ले गए हैं। वन विभाग की टीम अभी जंगल में सर्च अभियान चला रही है कि कितने पेड़ काटे हैं।

 

गदगदिया रेंज की टीम गश्त में थी। तस्करों ने उनकी टीम पर करीब 22 फायर किए। सभी वन कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर आए। एक वन दरोगा रात में जंगल में फंस गए। उन्हें ढूंढने के लिए छह रेंज की टीम लगाई गई थी। बुधवार सुबह वह मिल गए।

-प्रदीप कुमार असगोला रेंजर गदगदिया

वन कर्मियों पर वन तस्करों ने मंगलवार रात हमला किया। बारिश के कारण तस्कर को टीम पहचान नहीं पाई। कितने पेड़ जंगल से कटे हैं, सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों की पहचान की जा रही है।

-यूसी तिवारी डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.