June 24, 2026

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी, अस्तित्व में आई 37 नई ग्राम पंचायतें

 

उत्तराखंड सरकार निकाय और पंचायत दोनों चुनाव की तैयारी में पूरी तरीके से जुटी हुई है। ग्राम पंचायत में परिसीमन के लिए सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की जा चुकी है। सभी 13 जिलों में परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। इस विषय को लेकर विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार यादव का कहना है कि पंचायत पुनर्गठन या परिसीमन 2024 के निर्वाचन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसमे इस बार 50 नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है तो वहीं 13 ग्राम पंचायत को समाप्त किया गया है। इस प्रकार से 37 नई ग्राम पंचायत अस्तित्व में आई है। वहीं चंद्रेश कुमार यादव ने यह भी बताया कि विगत चुनाव में 7795 ग्राम सभा थी जो कि अब बढ़कर 8025 हो गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.