June 24, 2026

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार, तमंचे से फायर कर दी थी मौत

बीते 31 अगस्त की दोपहर को आरोपी राजीव त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना शालीमारबाग, दिल्ली ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अमसारी में अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से फायर कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

 

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में 31 अगस्त को पत्नी की तमंचे से फायर कर हत्या करने वाले आरोपी राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था।

 

बीते 31 अगस्त की दोपहर को आरोपी राजीव त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना शालीमारबाग, दिल्ली ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अमसारी में अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से फायर कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। मृतका की मां रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

 

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली स्थित शालीमारबाग पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गैर जमानती वारंट में स्पेशल स्टॉफ नार्थ वेस्ट ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी ने संबंंधित न्यायालय में आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। न्यायालय ने रुद्रप्रयाग पुलिस के आवेदन को स्वीकार किया। बीते मंगलवार रात पुलिस आरोपी को दिल्ली से रुद्रप्रयाग लेकर आई।

 

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी राधिका उर्फ पूजा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.