June 24, 2026

प्रदेश के पांच जिलों में तीन बिंदुओं का होगा सोशल ऑडिट

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उत्तराखंड को पांच जिलों में तीन बिंदुओं का सोशल ऑडिट करने का लक्ष्य दिया है। इनमें समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दसवीं से पहले और दसवीं के बाद दी जाने वाली छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना और नशा मुक्ति केंद्रों का ऑडिट शामिल है।

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड में चंपावत, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले में छात्रवृत्ति, आदर्श ग्राम योजना व नशा मुक्ति केंद्रों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। प्रदेश में ऑडिट की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास विभाग के अधीन सामाजिक, अंकेक्षण, जवाबदेही व पारदर्शिता अभिकरण को दी गई है। जल्द ही विभागीय स्तर पर बैठक कर ऑडिट की कार्य योजना बनाई जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.