June 24, 2026

शिक्षकों को मिल सकती है गृह जनपद में तैनाती, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

 

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों को भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती का मौका मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में निर्देश दिया है।

 

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का जिला कैडर है। वर्तमान व्यवस्था के तहत इन शिक्षकों के जिले में ही एक से दूसरे विद्यालय में तबादले किए जा सकते हैं। जबकि सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर है, सरकार ने इन शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार मंडल परिवर्तन का मौका दिया है। अब इसी तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों ने भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती दिए जाने की मांग की हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.