June 24, 2026

साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, प्लास्टिक मुक्त गंगा का दिया संदेश

 

यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा।

 

 

उत्तरकाशी में उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल आज साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने बताया कि यह दल 11 दिन में साइकिल से देवप्रयाग, ऋषिकेश, नरोरा, कानपुर होते हुए 1150 किमी की दूरी तय करगा।

 

 

 

यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा। इस दल में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लुहमी, राजीव रावत, गोपाल शर्मा, कौशक शर्मा, आनंद शर्मा, राजेंद्र धामी, आनंद स्वरूप, मनोज केशवर शामिल हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.