June 24, 2026

एक हफ्ते के अंदर उत्‍तराखंड में 7वीं बार आया भूकंप

उत्तराखंड में एक हफ्ते के अंदर सातवीं बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। गुरुवार शाम 731 बजे उत्तरकाशी में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले बुधवार को भी 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। 24 और 25 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया। इससे पहले बुधवार को भी भूंकप का हल्‍का झटका महसूस किया गया था।

उत्तरकाशी में गुरुवार की शाम 7:31 बजेहल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। एक सप्ताह के अंदर भूकंप का यह सातवां झटका है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई।
29, 24 और 25 जनवरी को भूकंप के झटके किए गए थे महसूस
इसस पहले बुधवार को भी भूकंप के झटके ने लोगों को डराया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गयी है, जिसका केंद्र जनपद में ग्राम साल्ड उपरीकोट व निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में था। इससे पूर्व 24 जनवरी को भी यहां भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके और 25 जनवरी को दो झटके महसूस किए गए थे।

बता दें कि भूकंप की दृष्टि से जनपद सर्वाधिक संवेदनशील जोन 4 व 5 में आता है। यहां वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप भारी नुकसान हुआ था। इस अंतराल में कई बार भूंकप के हल्के झटके आए। अब एक बार फिर यहां भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं।

 

बार-बार आ रहे हल्‍के भूकंप
बुधवार को अपराह्न करीब 3 बजकर 28 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र ग्राम साल्ड उपरीकोट और निसमोर के मध्य वन क्षेत्र में जमीन से 5 किमी नीचे था। जबकि इससे पूर्व यहां 24 जनवरी की सुबह 7:41 बजे पर 2.5 और 8:19 बजे पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसी दिन 10:58 पर भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। हालांकि यह रिक्टर पैमाने पर दर्ज नहीं हो सका था।

इसके अगले दिन 25 जनवरी को भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 5:47 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.04 मापी गयी। वहीं, दूसरा झटका शाम 5:28 बजे महसूस किया गया, जो कि बहुत हल्का होने से रिक्टर पैमाने पर रिकॉर्ड नहीं हो सका था।

किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं
लगातार आ रहे भूकंप के झटकाें से लोगों में दहशत का माहौल है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से जनपद में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.