August 14, 2026

प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स, खोजबीन की तो शौचालय में मिला शव

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की खोजबीन के दौरान शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।

पुलिस के अनुसार, सलोनी निवासी जमालपुर प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.