June 24, 2026

मारपीट व हत्या की कोशिश में बड़कोट नगर पालिकाध्यक्ष व साथी को जेल

मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीन रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की।

उत्तरकाशी में बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष और उनके एक साथी पर युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को पुरोला न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीन रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीन रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

बुधवार को दोनों को पुरोला में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि पालिकाध्यक्ष और प्रवीन रावत के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसके चलते ही देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.