February 5, 2026

बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, शरीर पर दो पंजे मारे; शोर मचाने पर भागा

रामनगर रेंज स्थित भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर गंभीर रूप से घाल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की कमर के पास तीन टांके आए हैं।

तराई पश्चिम वन प्रभाग की रामनगर रेंज स्थित भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर गंभीर रूप से घाल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की कमर के पास तीन टांके आए हैं।

भगुवाबंगर निवासी बहादुर राम (56) बुधवार सुबह घर के पास स्थित बगीचे में काम कर रहा था। इस बीच घात लगाए एक तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए ने उसके शरीर पर दो पंजे मारे, बदादुर राम के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने आननफानन उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेंजर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। उन्होंने घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों को अकेले न जाने की अपील की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.