August 13, 2026

रायपुर में 70-80 लोगों से धोखाधड़ी, जमीन बेचने के नाम पर कंपनी के साथ मिलकर ऐसे लगाया पलीता

जमीन बेचने के नाम पर एक कंपनी के साथ मिलकर कुछ लोगों ने 70 से 80 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि इन लोगों ने अपने नाम की जमीन लोगों को बेची और फिर इस पर कब्जा नहीं दिया।

मामला जब एसआईटी के पास पहुंचा तो सामने आया कि जो जमीन बेची गई है, वह बेचने वालों से संबंधित नहीं है। दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एसआईटी की संस्तुति पर रायपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि एसआईटी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन ने इस मामले में जांच की है। एसआईटी को पहले मयूर विहार दिल्ली के रहने वाले रश्मि जुनेजा, गुलशन जुनेजा आदि ने शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में रायपुर क्षेत्र के औली रोड पर आशु शर्मा और अंजली शर्मा से करीब पांच बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन उन्हें इस जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया।

इस संबंध में एसआईटी ने पहले भी मुकदमे के लिए थाने को लिखा था। अब इसी जमीन को खरीदने के संबंध में डालनवाला निवासी शोभाराम रतूड़ी, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी सविता रतूड़ी और रिंग रोड लाडपुर की रहने वाली विजय लक्ष्मी नौटियाल ने एसआईटी को शिकायत की है। इनके साथ भी धोखाधड़ी का पुराना तरीका ही अपनाया गया है। इन्हें जमीन बेची गई और बैनामा भी किया गया, लेकिन जब कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि यह जमीन वह नहीं जो कि उन्हें बेची गई है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.