December 21, 2025

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन अब मिट्टी में मिला देंगे

दिल्ली , आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की धार्मिक पहचान कर हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति सीएससी की बैठक में अहम फैसले लिए गए। इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश शामिल है। नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, नौसेना, और वायु सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया और उन्हें एक सप्ताह में भारत छोड़ने को कहा गया। भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग से भी सैन्य सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला किया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसलों के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। भारत की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में भारत में जो भी पाकिस्तानी लोगों को वापस लौटने की सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों के लिए भी सख्त सलाह जारी की है। मंत्रालय ने वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी है।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बोर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया था और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया जायेगा।

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी से पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में जवाब दिया है। श्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन अब मिट्टी में मिला देंगे। ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिला देंगे। प्रधानमन्त्री स्पष्ट शब्दों में कहा कि, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।

आतंकियों की पहचान करेंगे, ढूंढकर मारेंगे- इस आतंकी हमले में किसी ने बेटा, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया है, कोई बांग्ला, कोई कन्नड़ा, कोई मराठी, कोई उड़िया, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। आतंकियों की पहचान करेंगे और उन्हें ढूंढकर मारेंगे।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक दुख एक जैसा- इस हमले पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा दुख, आक्रोश एक जैसा है।

उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति एनएससी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस समिति में प्रधानमंत्री, प्रमुख कैबिनेट सदस्य, पाकिस्तान सेना प्रमुख और खुफिया चीफ के शामिल होते हैं। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को भारत -पाकिस्तान की सीमा में 10 किलो मीटर तक के क्षेत्र में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

Prime minister Narendra Modi

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है। आतंकियों की बची-खुची जमीन अब मिट्टी में मिला देंगे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.