June 23, 2026

नंदप्रयाग के थिरपाक में मलवे की चपेट में आने से 1 बैल और 2 मवेशियों की मौत, घरों में घुसा मलवा

नंदप्रयाग थिरपाक- कल रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तस्वीरें थिरपाक गांव से है जहां गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले ने तोड़फोड़ मचा दी, आपको बता दें इस नाले का पानी और मलवा घरों के अंदर तक घुस गया, घरों के पास में बने सुरक्षा दीवार का नामोनिशान मिट गया है, रात्रि में हुए इस अतिवृष्टि में 1 से 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है वहीं 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत की खबर है

   

साथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल जी के 1 बैल और 2 बकरी मलवे की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गए,वहीं मलवा पूरे खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.