June 24, 2026

पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद

थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा उत्तराखण्ड- हिमाचल बॉर्डर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, चुनाव के दौरान अवैध शराब व अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* द्वारा स्टैटिक सर्विलांस टीम, उड़न दस्तों के साथ-साथ एसओजी व थाना पुलिस की टीम को एक्टिव मोड पर रखा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी श्री रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा कल 05.07.2025 को आराकोट, सनेल बैरियर पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या HP62-4626 (पिकअप) से 85 पेटी अवैध देशी शराब संतरा मार्का नम्बर 1 बरामद की गयी है।*

मोरी पुलिस की टीम पंचायत चुनाव के मध्यनजर उत्तराखण्ड-हिमाचल बॉर्डर के सनेल चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान हिमाचल, कुड्डू की तरफ से एक पिकअप वाहन HP62-4626 उत्तराखण्ड की ओर आ रहा था, बैरियर पर पुलिस को मुस्तैद देख वाहन चालक बैरियर से कुछ दूर पहले ही वाहन को खड़ा कर हिमाचल की तरफ भाग गया, पुलिस द्वारा वाहन को चैक करने पर वाहन से अवैध शराब बरामद की गयी। वाहन को मौके पर सीज किया गया।

उत्तराखंड राज्य पर्यटन

बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा थाना मोरी पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध *60/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*बरामद माल-* 85 पेटी देशी शराब संतरा मार्का नम्बर 1 (कीमत करीब 4.3 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1- श्री रणवीर चौहान- थानाध्यक्ष मोरी
2- अ0उ0नि0 श्री भगत राम नौटियाल- चौकी प्रभारी आराकोट
3- कानि0 श्री अनिल तोमर
4- कानि0 श्री नितेश
5- कानि0 श्री अरविन्द असवाल
6- पीआरडी श्री दीपक डोभाल

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा बताया गया कि पंचायत चुनाव को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पुरी तरह से तैयार है, चुनाव के दौरान अवैध/अवांछनीय गतिविधियों तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाये हुये है।*

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.