February 5, 2026

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन से शुरू होगी हेली टिकटों की बुकिंग, किराया हो सकता है महंगा

चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से उड़ान भरेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर से हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने हेलिकॉप्टरों की शटल उड़ान पर रोक लगा दी थी। हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व डीजीसीए के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रोक हटाने व मानकों के अनुसार हेली सेवा संचालन में सहयोग का आग्रह किया था। इसके बाद डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा संचालन की अनुमति दे दी है।

 

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया डीजीसीए की रोक हटाने के बाद आईआरसीटीसी को 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की 15 सितंबर 10 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग करा सकेंगे। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
शटल उड़ान व सीटें कम होने से बढ़ेगा किराया
सीईओ ने बताया कि हेली सेवा के संचालन के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। केदारनाथ हेमकुंड साहिब के लिए शटल उड़ान व सीटें कम होने से हेली किराया बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी से 8532 रुपये, फाटा से 6062, सिरसी से 6060 रुपये प्रति यात्रा आने-जाने का किराया तय है। जबकि हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली का किराया 10,080 रुपये प्रति यात्री है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.