June 24, 2026

उत्तरकाशी में स्वरोजगार योजना से नए उद्यमियों को जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से अपने व्यवसाय की शुरुआत करने वाले नवउद्यमियों को प्रोत्साहित किया। उत्तरकाशी के जोशीयाडा में जसपाल पंवार द्वारा खोले गए जिम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया।

इसके अलावा योजना के तहत सौरभ भट्ट (लाइब्रेरी संचालक) और शिवम संतरी (अर्बन कैफे संचालक) को भी जिलाधिकारी ने उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर सराहा। ये सभी नवउद्यमी स्वरोजगार योजना के तहत बैंक वित्त पोषण और 25–35% तक के सब्सिडी लाभ का उपयोग कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इससे अन्य बेरोजगार युवा भी स्वरोजगार की ओर प्रेरित होंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.