July 12, 2026

न्यू ईयर पर हुई उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी निचले क्षेत्र में सूखा पड़ा

नए साल के पहले दिन दोपहर बाद पहाड़ों में वैस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर नजर आया, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों बद्रीनाथ धाम के आसपास की पहाड़ियों सहित हेमकुंड सप्त श्रृंग शिखरों हाथी घोड़ी पालकी,नीलगिरी, बरमल पीक सहित चिनाप वैली सोना शिखर छेत्र में पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते इस सीजन की पहली हल्की बर्फबारी हुई है, वहीं निचले इलाकों में कुंवारी पास ट्रैक रूट के खुलारा कैम्प साईट , सहित नीति वैली, मलारी तक पर्यटकों हल्की बर्फबारी के साथ स्नो पाउडर का लुत्फ उठाया, बृहस्पतिवार देर सांय नए साल का जश्न मनाने कुंवारी पास ट्रैक पर पहुंचे पर्यटकों ने साल की पहली बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया तो विंटर डेस्टिनेशन औली गोरसों बुग्याल पहुंचे पर्यटक दिन भर बर्फबारी देखने पहाड़ों की ओर टकटकी लगाए रहे फिलहाल नए साल के दूसरे दिन आज दिन की शुरुआत चटक खिली धूप के साथ हुई है,,

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.