July 12, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी

मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की टीम ने देहरादून शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए एरिया में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया।
प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.