July 12, 2026

15 जनवरी से मिलेगी वृद्ध जनों को निशुल्क आवासीय सुविधा, 

Dehradun 10 January 2026,

जिला प्रशासन देहरादून और जिला समाज कल्याण की पहल पर “राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह’ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। राजधानी देहरादून के रायवाला स्थित “राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह’ में 15 जनवरी से नियमित तौर पर संचालित होगा। वृद्ध आवास में रहने से लेकर भोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वृद्ध आवास में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क आवासीय सुविधा पाने के लिए 7500351411 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया

जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भोजन के टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पांच वृद्ध जनों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो कि यहां आने के लिए इच्छुक है। उन्होंने बताया कि अभी इस आवास में 25 वृद्ध जनों के रहने की व्यवस्था है। जो की सभी वृद्ध जनों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सुविधा देने के लिए तैयार है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.