August 8, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों में किया गया सेनिटाइजेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर कोरोना पार्ट 2 “सेवा ही संगठन है”

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री इन्तजार हुसैन जी के आह्वान पर किया गया सेनिटाइजेशन। 

S B T NEWS

देहरादून। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीमान नरेंद्र मोदी  के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर कोरोना पार्ट 2 सेवा ही संगठन है के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री इन्तजार हुसैन जी के आह्वान पर देहरादून महानगर अध्यक्ष जावेद आलम के नेतृत्व में महानगर उपाध्यक्ष आसिफ शेख, महामंत्री इसरार कुरैशी अल्पसंख्यक मोर्चे के केदार मंडल अध्यक्ष साजिद अली, मंडल अध्यक्ष सलीम अंसारी, मंत्री अकरम कुरैशी, बूथ अध्यक्ष जावेद अहमद, महानगर संयोजक नावेद आदि प्रमुख कार्यकर्ता वह पदाधिकारियों ने धर्मपुर विधानसभा में सार्वजनिक स्थानों वह धार्मिक स्थलों पर सेनिटाइजेशन किया।

महानगर अध्यक्ष जावेद आलम ने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा देहरादून की 7 विधानसभाओं में सेनिटाइजेशन कर रहा है। महानगर उपाध्यक्ष आसिफ शेख ने बताया की अल्पसंख्यक मोर्चा सभी विधानसभाओं में हर उस घर में अपनी छोटी मशीन अपने कन्धों पर लादकर कोरोना से पीड़ित घरों में घुस कर सेनिटाइजेशन कर रहा है। हम सभी कार्यकर्ता कोरोनाकाल पर सेनिटाइजर से वार कर रहे हैं और कोरोना को मात दे रहे हैं।

आसिफ शेख ने बताया कि हम इस तरह का कार्य करते हुए कोरोना को हराकर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन आप लोग अभी भी सावधान रहें। उन्होंने बताया की प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख़ की मौजूदगी में हम यह कार्य कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा के विधायक श्रीमान विनोद चमोली ने कार्य की प्रशंसा की महानगर जावेद आलम वह गुलफाम शेख़ ने पत्रकारों को बताया कि पूरे उत्तराखंड में हर जिले हर विधानसभा बूथ स्तर तक हम लोग कार्य कर रहे हैं।

देहरादून में दिनांक 2 जून को अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्रीमान अनिल गोयल जी व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इन्तजार हुसैन ने देहरादून महानगर ज़िले में देहरादून की 7 विधानसभा में झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को सेनिटाइजर के लिए रवाना किया था।

आज धर्मपुर विधानसभा गली मौहल्ला, धार्मिक स्थल वह सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजर किया है। कोरोना पार्ट 2 में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान इन्तजार हुसैन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है जिससे किसी को भी कोई परेशानी हो तो वह टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके अपनी परेशानी का समाधान करा सकता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.