हिमालय पुत्र” स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्य तिथि पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
Dehradun, 17 March 2026,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी “हिमालय पुत्र” स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्य तिथि के अवसर पर देहरादून के एमडीडीए काॅम्पलेक्स राजपुर रोड स्थिति उनकी प्रतिमा के समीप आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास की उपस्थिति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अविभाजित उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे स्व० बहुगुणा को “हिमालय पुत्र” के नाम से जाना जाता है। वे केंद्र में मंत्री, एक समर्पित कर्मयोगी और भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ प्रशासन के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका कहना था हिमालय टूट सकता है पर झुक नहीं सकता। स्व० बहुगुणा ने 1973 से 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक सुधारो और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार में केंद्रीय पेट्रोलियम, रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

इस अवसर पर पार्षद रोहन चंदेल, मोहन बहुगुणा पार्षद, अशोक डोबरियाल पार्षद, राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी, रविंद्र जुगरान, प्रदीप कुकरेती, गौरव खंडूड़ी, भारतीय जनता पार्टी के विशाल गुप्ता, भाजपा के
पूनम वर्मा ,राहुल पंवार ,सूची थपलियाल ,मंजू चौहान ,अर्चित डावर ,गुरप्रीत सिंह ,मनोज जाटव , अंकुर जैन , विमला गौड़, कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा, एडवोकेट शिवेश बहुगुणा, कुलदीप पंत महानगर अध्यक्ष भाजयुमो, देवेंद्र बिष्ट पूर्व महानगर अध्यक्ष, ऋषब पंत छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी पीजी, महेंद्र चमोली करणपुर मण्डल, पवन चौहान आरएसएस, अंशुल चावला पूर्व अध्यक्ष डीएवी पीजी , हर्ष गहलोत युवा मोर्चा, पंकज शर्मा अंबेडकर नगर मण्डल अध्यक्षआदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
