June 20, 2026

जनता दरबार में 167 शिकायतें, बुजुर्ग उत्पीड़न मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें 167 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए शेष मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में कई बुजुर्गों ने पुत्र-पुत्रवधू पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए। इस पर अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम और भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों, छात्रों और दिव्यांगों ने भी सहायता की गुहार लगाई, जिन पर शिक्षा सहायता, फीस माफी और आर्थिक मदद की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
टीकरी में सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण, मोबाइल टावर स्थापना, सड़क निर्माण में देरी और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर भी प्रशासन ने जांच और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.