April 28, 2026

महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा देश: सीएम

महिला आरक्षण को लेकर आज होने वाले विशेष सत्र से पहले इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में मजबूत स्थान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की संसद में पारित हो चुका है और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को देशवासियों ने देखा है और इसे महिलाओं के आगे बढ़ने के अवसर के रूप में माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस विषय पर चर्चा आवश्यक है, ताकि समाज में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत हो सके। उन्होंने माताओं और बहनों को अधिक अधिकार देने पर जोर देते हुए इसे देश के विकास से जुड़ा अहम कदम बताया।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.