June 20, 2026

महिला आरक्षण पर देहरादून विधानसभा में सियासत तेज, कांग्रेस पर आरोप

देहरादून विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर आयोजित विशेष सत्र के बीच सियासत भी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उन्हें वंचित रखा। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात आई तो कांग्रेस का रुख स्पष्ट दिखा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि महिला शक्ति को आगे बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने पर जोर दिया जा रहा है।

 दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.