April 29, 2026

जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा, आईडी कार्ड पहनकर फील्ड में उतरने के निर्देश

देहरादून में नगर आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षित एन्यूमैरेटर और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक फील्ड में आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें और घर मालिक की मांग पर अपना परिचय देते हुए HLB लिस्टिंग कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने नियमित कार्य के साथ जनगणना कार्य को प्राथमिकता दें, जिसके लिए अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। बिना सूचना अनुपस्थित रहने या आवश्यक सामग्री न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
जनगणना कार्य से जुड़ी सहायता के लिए भारत सरकार की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 जारी की गई है। सभी चार्ज अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.