June 23, 2026

बाजपुर में मासूम से दरिंदगी: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 8 साल की मासूम फुफेरी बहन के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता की माँ खेत पर मजदूरी करने गई थी; इसी का फायदा उठाकर आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे लहूलुहान हालत में एक राइस मिल के पास छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता को बंधक बनाकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से मासूम को छुड़ाया गया। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

प्रशांत कुमार (सीओ, बाजपुर)

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.