August 8, 2026

उत्तराखड़ में 22 जून तक बढ़ाया गया कोविड-19 कर्फ्यू

22 जून तक  कोविड-19 कर्फ्यू

जानिए इस हफ्ते किन दिनों में कौन सी दुकान खुलेगी

S B T NEWS
देहरादून। राज्य में पूर्णा संकरण के मामलों में कमी होने के बावजूद राज्य सरकार ने प्रदेश में लागू कोविड-19 की अवधि 1 सप्ताह यानी 22 जून तक बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने ने कहा कि इस सप्ताह के भीतर सरकार ने छूट के 15 से 22 जून तक दायरे को बढ़ा दिया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया की इस सप्ताह के भीतर सरकार ने छूट के 15 से 22 जून तक दायरे को बढ़ा दिया है। चार धाम यात्रा के लिये चमोली जनपद के लोगो को बद्रीनाथ ,रुद्रप्रयाग जनपद के लोगो को केदारनाथ, उत्तरकाशी जनपद के लोगो को गंगोत्री, यमुनोत्री दर्शन आर टी पी सी आर निगेटिव रिपोर्ट के साथ अनुमति दी गई।

प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकाने भी खुले रहेंगी। इन सबके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.