June 24, 2026

उत्तराखण्ड में 24 आईटीआई में सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की गयी है:प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा गुणवत्तारक आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण: मंत्री सौरभ बहुगुणा,

Uttrakhand 23 Jun 2026,

कौशल विकास एंव सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीआई निरंजनपुर में टीवीएस कंपनी द्वारा स्थापित सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर कौशल विकास विभाग एंव टीवीएस कम्पनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

कैबिनेट मंत्री, सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में टीवीएस ग्रुप की टीम का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि, टीवीएस कम्पनी द्वारा कम समय के अन्तराल में आईटीआई निरंजनपुर में टीवीएस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का कार्य पूरा कर आज विभाग को प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराया है। सभी प्रशिक्षार्थियों को टीवीएस द्वारा स्थापित कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभ उठाने का मंत्री श्री बहुगुणा द्वारा आह्वान किया गया। उन्होंने बताया गया कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में 24 आईटीआई में सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की गयी है। जिससे कि इस आधुनिक तकनीक से स्थापित कार्यशालाओं में प्रशिक्षार्थियों को लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही भविष्य की तकनीकों पर विशेष ध्यान देते हुये इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह पहल प्रशिक्षार्थियों को तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रोजगार एंव स्वरोजगार के अवसरों के लिये तैयार करेगी।

टीवीएस मोटर कंपनी के सहयोग से राजकीय आईटीआई देहरादून में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गयी। इस केन्द्र में मैकेनिक मोटर व्हीकल एंव दोपहिया एंव तिपहिया वाहन अनुरक्षण, ऑटों बॉडी रिपेयर का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा आधुनिक ईवी वाहन, कट सेक्शन मॉउल, उपकरण, टूल्स, उपभोग्य सामग्री, प्रशिक्षण सामग्री एंव तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया है। प्रशिक्षण केन्द्र में आधुनिक कार्यशाला उपकरण एंव डायग्रोस्टिक मशीनें भी उपलब्ध कराई गयी है, जो कि विद्यार्थियों के प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध है।

विभागीय सचिव एन० रविशंकर टीवीएस ग्रुप का हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि, उन्होने आईटीआई में टीवीएस का सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की। टीवीएस ग्रुप के इस कदम से प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तारक आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किये जाने में सहायता प्रदान होगी एंव भविष्य में रोजगार एंव स्वरोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.