July 18, 2026

उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम कर्मचारियों को 7वें वेतनमान की सौगात, यूनियन ने जताया आभार

Dehradun

उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के कर्मचारियों और कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने निगम कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान को उत्तराखंड मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों की वर्षों पुरानी इस न्यायोचित मांग को पूरा कराने के लिए रघुनाथ सिंह नेगी ने लगातार गंभीर प्रयास किए। उन्होंने शासन, सचिवालय और निगम प्रशासन के समक्ष समय-समय पर कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा तथा पूरे मामले की निरंतर पैरवी कर इसे अंतिम निर्णय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और अथक प्रयासों के चलते कर्मचारियों को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

पदाधिकारियों ने कहा कि 7वें वेतनमान की स्वीकृति से निगम के कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, सहकारिता विभाग, निगम प्रशासन और सभी संबंधित अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से वर्षों से लंबित यह मामला सुलझ सका।

इस अवसर पर यूनियन संरक्षक रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि निगम के सभी कर्मचारियों की एकजुटता, धैर्य और विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों और उनके न्यायोचित अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे तथा हर स्तर पर अपना सहयोग देते रहेंगे।

7वें वेतनमान की मंजूरी को निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.