August 23, 2026

ब्रह्म कुमारीज़ तथा आईoएमoएo ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड ने आयोजित किया ‘रक्तदान शिविर’: 140 ने किया रक्तदान,

Dehradun, 23 August 2026,

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार आज देहरादून में ब्रह्म कुमारीज़ तथा आईoएमoएo ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से आयोजित एक विशाल रक्त दान अभियान चलाया गया। रक्तदान शिविर में स्थानीय जनता, एनoसीoसीo के छात्र छात्राओं व आर्मी के मद्रास इंजीनियर यूनिट के 70 जवानों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा 20 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर शिविर में लाया गया। उक्त रक्तदान शिविर में लगभग 140 रक्तदाताओं द्वारा रक्त दान किया गया । जिसमें 140 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ ।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी ने रक्तदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की तथा उन्हें इसी तरह से भविष्य में रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। सचिव ने कहा, रक्त दान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता को भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का अनुभव कराता है। रक्त दान सबसे बड़ा दान है क्योंकि यह जीवन दान है। इस प्रकार के अभियान समय समय पर चलाकर उपलब्ध रक्त से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

पराविधिक कार्यकर्ता हरीश रांसवाल द्वारा वहां आए व्यक्तियों को आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी व पैम्प्लेट बांटे।

रक्तदान शिविर की मुख्य संयोजक बीoकेo सुशील भाई और इंचार्ज मंजू दीदी ने बताया कि नारी शक्ति की प्रेरक ब्रह्माकुमारीज का यह प्रयास राजयोगिनी बीके दादी प्रकाशमणि के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का एक प्रयास है। इस रक्तदान शिविर में प्राविधिक कार्यकर्ता अंजना रंसवाल,मंजू रावत ने भी अपना विशेष योगदान दिया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.