September 17, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उठाया अग्निवीरों का मुद्दा, अग्निपथ योजना पर साधा निशाना

Press Meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अग्निवीरों के भविष्य और योजना को लेकर सरकार से सवाल किए।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।

गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाने के कार्यक्रम के बजाय यदि अग्निवीरों के भविष्य को लेकर कोई ठोस पहल की जाती तो युवाओं और देशवासियों को अधिक खुशी होती। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का उत्तराखंड के युवाओं पर विशेष प्रभाव पड़ा है, क्योंकि प्रदेश के बड़ी संख्या में परिवार सैन्य सेवा से जुड़े हुए हैं।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को नियमित सैनिकों के समान दर्जा और पेंशन की सुविधा नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के बीच असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता का भाव पैदा हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से अग्निवीरों के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

प्रीतम सिंह, अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव अभियान समिति

हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति

Reported By: Arun Sharma

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.